• Mon. Nov 2nd, 2026

मथुरा विश्राम घाट पर यमुना जी को ओढ़ाई 400 मीटर की लाल चुनरी

Byvijay.singhal1233

Jan 10, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 तुवि न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कड़ाके की ठंड में निकले सूर्य भगवान की किरणों के बीच यमुना तट बंगाली घाट से गिरिराज सेवा समिति की चुनरी मनोरथ शोभायात्रा शहनाई की मधुर धुनों के बीच शुरू हुई। सिर पर लाल चुनरी ओढे़ महिलाएं कृष्ण भक्ति में लीन यमुना जी के भजनों पर थिरकती हुईं पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर पहुंचीं। विश्राम घाट के जगमोहन में भक्ति से ओतप्रोत होकर नृत्य करने लगीं, बंगाली घाट से विश्राम घाट तक का मार्ग फूलों की पंखुड़ियों से अट गया। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत हुआ। विश्राम घाट पर पंडित माखन लाल चतुर्वेदी ने सात ब्राह्मणों के साथ यमुनाष्टक के मंत्रोच्चारण के मध्य भव्य दिव्य यमुना पूजन करा पंचामृत स्नान कराया। उसके बाद सजी हुई नावों में विराजे भक्तों ने यमुना जी को 400 मीटर लाल कढ़ाई की चुनरी पहनाई। इससे पूर्व गिरिराज जी और श्याम सुंदर श्री यमुना महारानी को पोशाक धारण करा पूजन किया गया। यमुना महारानी के चुनरी मनोरथ में भक्तों का उत्साह देखने लायक था। गिरिराज सेवा समिति के संस्थापक व्यापारी नेता मुरारी अग्रवाल ने पंचामृत स्नान कराया और चुनरी को कंधे पर रखकर विश्राम घाट तक लेकर गए। समिति के अध्यक्ष दीनानाथ रामभवन, महामंत्री अशोक आढ़ती, राजेंद्र रुन्ना सराफ, भगवान दास आढ़ती, मुरारी सरन सराफ, पंकज जौहरी, राकेश गर्ग सुल्ले, सुनील बंसल सराफ, प्रदीप सराफ, पीके राजेश राजू सराफ, किशोर सराफ, अनूप कपड़ा वाले, हरीश गिलट, विनय अंगूठी, दिनेश सादाबाद, दिनेश राजाराम सराफ, महेश मानसरोवर, महावीर, कृष्ण कुमार कन्नू, संजय जिंदल, अंकित बंसल, तुषार हाथी वाले आदि मौजूद थे।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.