हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ओमेक्स सोसायटी निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से चार लाख रुपये निकलने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि उसके खाते से दो बार आरटीजीएस के जरिए रकम ट्रांसफर की गई। इतना ही नहीं, एक बार उसकी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) तोड़कर भी धनराशि दूसरे खाते में भेज दी गई।ओमेक्स सोसायटी निवासी रामदेव चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका एक्सिस बैंक में बचत खाता है, जिसमें उन्होंने एक एफडी भी कराई हुई थी। हाल ही में खाते की जानकारी लेने पर उन्हें पता चला कि उनके खाते से दो अलग-अलग आरटीजीएस के माध्यम से कुल चार लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए हैं। पीड़ित का आरोप है कि बैंक पहुंचकर जानकारी लेने पर पता चला कि एक लेनदेन उनकी एफडी तोड़कर किया गया है। उनका कहना है कि एफडी तोड़ने के लिए खाताधारक की अनुमति और हस्ताक्षर आवश्यक होते हैं, जबकि उन्होंने ऐसी कोई प्रक्रिया पूरी नहीं की। ऐसे में उन्हें साइबर धोखाधड़ी या अनधिकृत बैंकिंग लेनदेन की आशंका है। रामदेव चौधरी ने मामले की शिकायत एक्सिस बैंक के उच्च अधिकारियों से भी की है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
