• Sun. May 24th, 2026

मथुरा के सोख रोड पर ट्रैक्टर से कार टकराने से चालक की मौत

ByVijay Singhal

Dec 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाइवे अंतर्गत सौंख रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से कार टकरा गयी। इसके चलते कार सवार की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस ने वाहनों को रोड से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। बुधवार देर शाम मथुरा सौंख रोड पर वैगन आर कार चालक जा रहा था। बताते हैं कि रात करीब सवा सात बजे सौंख रोड पर हरीश राघव स्कूल के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली जा रही थी। तभी पीछे से तेज गति से जा रही कार ट्रॉली से टकराकर रोड किनारे पलट गये। इसके चलते कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। कार सवार संजू उर्फ संजय पोनिया निवासी शिवपुरी कालोनी, हाइवे गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची हाइवे पुलिस ने मौका मुआयना कर घायल को उपचार के लिये भिजवाकर कार को रोड किनारे से कार को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि हादसे में घायल कार सवार संजू उर्फ संजय पोनिया को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कार आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गयी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दे दी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.