हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट में दाखिल-खारिज की कार्रवाई के दौरान फर्जी और कूटरचित राजीनामा तैयार कर न्यायालय में पेश करने के आरोप में मांट पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसएसपी के आदेश पर दर्ज प्राथमिकी चिंतागढ़ी निवासी रामवीर सिंह की तहरीर पर हुई है। तहरीर के अनुसार तहसीलदार मांट की अदालत में वाद वीना देवी बनाम अमित कुमार धारा 34 उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता के तहत विचाराधीन था। आरोप है कि दाखिल-खारिज की कार्यवाही के दौरान रामवीर सिंह के नाम से फर्जी राजीनामा तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया। इसके आधार पर पूर्व में पारित आदेश को निरस्त कराकर दाखिल-खारिज की कार्यवाही करा ली गई। मामले की जानकारी होने पर रामवीर सिंह ने न्यायालय में अपना पक्ष रखते हुए राजीनामा को फर्जी बताया। इसके बाद तहसीलदार मांट ने पांच मई 2026 को दिए आदेश में राजीनामा प्रार्थना पत्र को फर्जी पाया। साथ ही 13 अप्रैल 2026 को पारित आदेश को निरस्त करते हुए वाद को पुनर्स्थापित करने का आदेश दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर न्यायिक कार्यवाही में इस्तेमाल किया गया और न्यायालय को गुमराह कर अवैध लाभ लेने का प्रयास किया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने वीना देवी और ओमवीर सिंह निवासी चिंतागढ़ी, नौहझील, हाल निवासी दिल्ली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
