• Mon. Nov 2nd, 2026

वृंदावन में शरद पूर्णिमा पर धार्मिक अनुष्ठान:परिक्रमा मार्ग पर नंद यशोदा धाम आश्रम का शिलान्यास, लोगों को मिलेगी मदद

Byvijay.singhal1233

Oct 10, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में परिक्रमा मार्ग स्थित निर्माणाधीन नंद यशोदा धाम आश्रम में रविवार को शरद पूर्णिमा पर्व पर धार्मिक अनुष्ठान हुआ। वैदिक मंत्रों के बीच आश्रम का शिलान्यास संस्थापक ब्रजराज महाराज ने किया।भक्तों ने ठाकुरजी एवं गुरु महाराज का पूजन कर आशीर्वाद लिया। संस्थापक ने नंद यशोदा धाम की उपयोगिता और मानव जागृति संस्थान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। ब्रजराज महाराज ने कहा कि मानवता की सेवा ही ठाकुरजी की सच्ची सेवा और पूजा है। इसी भावना के साथ नन्द यशोदा धाम का निर्माण कराया जा रहा है। इस आश्रम में वृद्ध महिला और पुरुष दोनों के रहने और भोजन की उचित व्यवस्था रहेगी। श्रीधाम वृंदावन में रहकर ठाकुरजी की आराधना करने वाले बुजुर्ग लोगों को आवास की व्यवस्था मिलेगी। ब्रजराज महाराज ने बताया कि इस आश्रम में रहने वाले लोगों को चिकित्सा की भी बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि आश्रम में साधु-संतों, निराश्रित माताओं को भोजन, चिकित्सा सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर राजकरण बाला, प्रतिभा जटाना, सविता दत्ता, ओम प्रकाश गोयल, कुसुम दुबे, माधुरी मिश्रा, पूनम पांडेय, ओम प्रकाश पांडे, कमला गोयल, अशोक गुप्ता, संजीव चौधरी, दीपा जोशी, गिरीश चंद जोशी, जयदेव पाराशर, राम कुमार शर्मा, हेमचंद शर्मा, सुशीला, शारदा ठाकुर, बलदेव राज बजाज, रीना चंदेल, मोहनलाल गोयल, जय प्रकाश बंसल आदि उपस्थित थे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.