• Mon. Nov 2nd, 2026

गणेश पूजन के साथ शुरू हुआ श्री रामलीला का मंचन:11 अक्टूबर को राम बारात, 17 को भरत मिलाप, 18 को श्रीराम राज्याभिषेक का होगा मंचन

Byvijay.singhal1233

Oct 10, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिले के वृंदावन में गणेश पूजन एवं मुकुट पूजन के साथ रविवार को श्री रामलीला का मंचन शुरू हुआ। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रंगजी बड़ा बगीचा मैदान में श्री रामलीला का आयोजन हो रहा है। ​​​इस मौके पर ​​​​जगदगुरू पीपाद्वाराचार्य बाबा बलराम दास कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम की दिव्य लीला समाज में मर्यादा की स्थापना संस्कारों की शिक्षा एकता का संदेश प्रदान करती है। महंत लाडली शरण महाराज ने कहा कि रामलीला का दर्शन मानव मात्र के कल्याण के लिए है। श्रीराम ने समाज कल्याण के लिए अपने चरित्र के द्वारा शिक्षा प्रदान की। उसको जीवन में कल्याण कर सकता है। कमेटी के मुख्य संस्थापक आचार्य रामविलास चतुर्वेदी, संस्थापक अध्यक्ष आलोक बंसल ने बाबा बलराम दास देवाचार्य महाराज, एवं उपाध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, महामंत्री अनिल गौतम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा ने लाडली शरण महाराज को पटुका ओढ़ाकर सम्मान किया। संस्थापक संयोजक श्री गोपाल वशिष्ठ ने बताया कि रामलीला का मुख्य आकर्षण 11 अक्टूबर को भव्य राम बारात, 17 अक्टूबर को लोई बाजार में भरत मिलाप लीला एवं 18 अक्टूबर को भगवान श्री राम का राज्याभिषेक मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। इस अवसर पर मंत्री अजय अग्रवाल, जिला प्रचारक चंद्रशेखर, अलौकिक शर्मा, गिरीश सर्राफ, शुभम अग्रवाल गिरधारी लाल अग्रवाल, आशीष ठाकुर, वरुण अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, प्रभात अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, हिमांशु शर्मा, राम अग्रवाल, करण अग्रवाल, मुकेश शर्मा, जितेंद्र शास्त्री, नरेंद्र शास्त्री, रवि शास्त्री, धीरज शर्मा, मुकेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.