हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के मांट थाना क्षेत्र गांव गढ़ी बालकिशन में धर्म परिवर्तन संबंधी गतिविधि की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। दोनों लोग किसान हैं। इनसे पुलिस की टीम पूछताछ में जुटी है। मांट इलाके के एक युवक ने पुलिस को सूचना दी कि गढ़ी बालकिशन में लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। एक आयोजन किया गया है। इसमें इलाके की महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए बरगलाया जा रहा है। इस सूचना पर दौड़ी पुलिस को मौके पर दो लोग मिले, जिन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों किसान हैं। हालांकि देर शाम तक की पूछताछ में दोनों ने धर्म परिवर्तन कराने के आरोपों को सिरे से नकारा। हालांकि पुलिस से पड़ताल में जुटी रही। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों संदिग्धों से पूछताछ जारी है। गांव के ही एक व्यक्ति ने अपना नाम उजागर न करते हुए पुलिस को इस संबंध में सूचना दी थी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
