• Sun. Nov 29th, 2026

ट्रेनों में यात्रियों का सामान पार, करने बाले दो शातिर चोरों को जीआरपी ने दबोचा

Byvijay.singhal1233

Jul 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में जीआरपी ने ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरपियों से पूछताछ करके अन्य वारदातों और इनके साथियों के बारे में जानकारी की जा रही है।
ट्रेनों में चोरी और तस्करी की रोकथाम के लिए प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना के नेतृत्व में जीआरपी की टीम बुधवार सुबह जंक्शन परिक्षेत्र में जांच कर रही थी। तभी दो संदिग्ध युवक पुलिस की नजर से बचते हुए भागने का प्रयास करने लगे। टीम ने दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया और तलाशी ली। इनके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद हुए। उन्होंने अपने नाम सचिन गोला उर्फ सोनू निवासी मथुरा व विमलेश बाथम निवासी जिला फर्रुखाबाद बताया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों लोगों से बरामद मोबाइल फोन के चोरी होने की रिपोर्ट जीआरपी थाने में दर्ज है। ये ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करते हैं। पूछताछ में दोनों ने पूर्व में की गई चोरी की कई वारदात को कबूला है। दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.