हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना रिफाइनरी पुलिस ने शादी समारोह से बैग व जेवरात चोरी करने वाले गैंग की 12 शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से नशीला पाउडर, रुपये बरामद कर चालान किया। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि थानाध्यक्ष रिफाइनरी सोनू कुमार, उप निरीक्षक विपिन तोमर, अखिलेश कुमार, उत्तम भडाना, महिला उप निरीक्षक मोनालिसा सिंह, प्रिया सिवाच पुलिस टीम के साथ वांछितों की व शादी समारोह में बैग, पर्स, जेवरात चोरी करने वाले महिला गिरोह की तलाश में क्षेत्र में भ्रमण पर थे। सूचना मिली कि कुछ महिला चोर शादियों में चोरी करने की योजना बना रही हैं। इस पर पुलिस टीम ने कांशीराम कट के समीप बनी कोठरी से सुबह करीब साढ़े आठ बजे 12 महिला चोरों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पुलिस टीम ने 1300 ग्राम नशीला पाउडर डायजापाम व 3085 रुपये बरामद कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी को एनडीपीएस एक्ट में चालान किया। सीओ ने बताया कि वर्तमान में शादी का सीजन चल रहा है। इसको दृष्टिगत रखते हुए शादियों से नकदी, जेवर के बैग चोरी होने की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने को लेकर पुलिस ने शादी समारोह के मंडप, होटल, गेस्ट हाउस के आसपास गेस्ट हाउस के स्वामी, प्रबंधक व स्टाफ से सम्पर्क कर मंडपों के प्रवेश द्वार पर नोटिस चस्पा कर उनसे सावधानी बरतने की अपील की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
