हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में अमेरिका से भारत भ्रमण पर आई एक सैलानी के साथ ट्रेवल एजेंट ने धोखाधड़ी की। टूर के पूरे पैसे लेने के बाद बीच में ही छोड़ दिया, जिसके बाद सैलानी ने शनिवार को कोतवाली में एजेंट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिल्वर स्ट्रीट यूनियन, सीटी, कैलीफोर्निया, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका निवासी सरस्वती राजा पत्नी रामामूर्ति का एफआईआर में आरोप है कि उन्होंने वृंदावन के एक ट्रेवल एजेंट कंपनी से 20 दिन का टूर पैकेज लिया था। 2.10 लाख के पैकेज में 50 हजार रुपए अग्रिम भुगतान के रूप में बैंक में ट्रांसफार किया। भारत पहुंचकर नई दिल्ली हवाई अड्डे पर शेष धनराशि 1300 यूएसडी गुरुदत्त कौशिक नामक व्यक्ति को दी जिन्होंने धनराशि की कोई रिसीविंग नहीं दी। आरोप लगाया है कि 12 दिन तक सेवाएं देने के बाद कार्यक्रम के अनुसार सारी सेवाएं रोक दी। जब भी कौशिक को फोन पर संपर्क कर रहे हैं तो वह जवाब नहीं दे रहा है। अंतिम दिनों में ट्रांसपोर्ट और होटल का 15 हजार रुपए का भुगतान उन्हें व्यक्तिगत रूप से करना पड़ा, जबकि ये सेवाएं पैकेज में शामिल थीं। फोन पर हुए संपर्क में पैकेज से अलग हुए खर्च का पैसा मांगा तो उसने देने से इंकार कर दिया। धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
