हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने कवायद तेज कर दी है। अर्बन फ्लड नियंत्रण एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना के तहत चंदनवन से शक्ति द्वार होते हुए धरना स्थल और लक्ष्मी नगर स्थित एसटीपी तक जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने की योजना बनाई गई है। इसी क्रम में प्रस्तावित आरसीसी नाले के एलाइनमेंट के संरक्षण को लेकर नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने प्रस्तावित नाले के मार्ग और जल निकासी व्यवस्था से जुड़े विभिन्न तकनीकी बिंदुओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तकनीकी पहलुओं का गहन परीक्षण कर ऐसी प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए, जिससे क्षेत्र में जल निकासी सुचारु हो सके और भविष्य में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके। नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित और जलभराव मुक्त मथुरा नगर निगम की प्राथमिकता है। जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रस्तावित कार्यों में तकनीकी मानकों और भविष्य की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि बारिश के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
