हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में चामुंडा कॉलोनी स्थित दिवंगत संत एवं प्रसिद्ध भजन गायक बाबा रसिका पागल के आश्रम रसिक धाम को मंगलवार को प्रशासन ने कुर्क कर सील कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर हुई इस कार्रवाई के दौरान आश्रम परिसर पर सरकारी ताला जड़ दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। करीब चार वर्ष पूर्व रसिका पागल के गोलोकवास के बाद से आश्रम की संपत्तियों एवं प्रबंधन को लेकर उनके शिष्यों और संबंधित पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। मामला प्रशासनिक और न्यायिक स्तर पर विचाराधीन है। इसी क्रम में एक पक्ष द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के उपरांत सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव मिश्रा ने संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए। मंगलवार को नायब तहसीलदार राकेश उपाध्याय पुलिस बल के साथ आश्रम पहुंचे। अधिकारियों ने आश्रम की संपत्तियों को सील कर सरकारी कब्जे में ले लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भीड़ भी मौके पर एकत्रित हो गई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
