हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नए बस स्टैंड पर रेलवे द्वारा डाली जा रही नई लाइन के लिए पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इसके कारण आज से 14 दिन तक राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ेगी। पहले सप्ताह में एक साइड का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा, दूसरे सप्ताह में दूसरी साइड का यातायात रोका जाएगा। बीते दिनों डीएम चंद्रप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में इसकी योजना बनाई गई थी। कलक्ट्रेट पर बीते बृहस्पतिवार को रेलवे, नगर निगम, यातायात, परिवहन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक हुई थी। बैठक के बाद यातायात विभाग को डायवर्जन प्लान बनाने के साथ आवागमन व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए गए। वहीं नगर निगम जलभराव आदि कार्य में सहयोग करेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेलवे द्वारा डाली जा रही नई लाइन का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जाएगा। इसके लिए नए बस स्टैंड के निकट अंडरपास पर तीसरी लाइन बिछाने के लिए पुल निर्माण का कार्य होना है। यह कार्य बुधवार से शुरू हो जाएगा। इसके कारण सड़क पर एक-एक लाइन एक-एक सप्ताह के लिए बाधित रहेगी। एसपी ट्रैफिक राजेश तिवारी ने बताया कि नए बस स्टैंड की ओर आने-जाने वाले वाहनों को निर्धारित मार्गों से निकाला जाएगा। कार्य के दौरान भारी वाहनों को पूरी तरह प्रतिबंधित रखा है। रोडवेज की बसों का आवागमन भी पुल के नीचे से नहीं होगा। इसके अलावा, अन्य छोटे वाहनों के लिए सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
