हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय वैचारिक प्रबोधन कार्यशाला (कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग) सोमवार को केशवधाम में प्रारंभ हो गई। पुलिस पहरे के बीच केशवधाम में शुरू हुई कार्यशाला में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यशाला में संघ के पदाधिकारियों सहित देश भर से 300 से अधिक प्रतिनिधि पहुंचे हैं। प्रथम सत्र में प्रस्तावना के साथ परिचय करवाया गया। इसके बाद के सत्रों में स्वयंसेवकों को उनके दायित्वों से अवगत कराया। देश भर से आए प्रतिनिधियों के लिए आसपास के होटल और गेस्टहाउस में कमरे भी बुक कराए हैं। वहीं प्रमुख पदाधिकारियों को केशव धाम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय अध्ययन केंद्र के अतिथि भवन में ठहराया है। इसके मद्देनजर केशवधाम के निदेशक ललित के अलावा संघ के अन्य कार्यकर्ता भी व्यवस्थाओं में जुटे रहे। कार्यशाला में संघ के सह सर कार्यवाह कृष्ण गोपाल, बौद्धिक प्रमुख स्वांत रंजन, अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख आलोक के भी आने की सूचना है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। केशवधाम में आयोजित वैचारिक प्रबोधन कार्यशाला के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। बैठक स्थल, आवास आदि स्थानों पर किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा स्वयंसेवकों के हाथों में है तो बाहरी सुरक्षा व्यवस्था उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों ने संभाली है। कार्यशाला के बारे में कोई भी स्थानीय आरएसएस पदाधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
