हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला अस्पताल में अब मरीजों को हार्मोन और विटामिन की जांच कराने की सुविधा भी मिल सकेगी। इससे उनका बाहर से जांच कराने पर होने वाला खर्च बच सकेगा। साथ ही सहूलियत भी मिलेगी। सीएमएस के प्रस्ताव को सीएमओ ने हरी झंडी दे दी है। महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में स्थित पैथोलॉजी लैब में जल्द ही थायरॉयड, विटामिन बी 12, विटामिन डी सहित विभिन्न हार्मोन और विटामिन की जांच हो सकेंगी। अभी मरीजों को हार्मोन और विटामिन की जांच के लिए बाहर की पैथोलॉजी लैब का रुख करना पड़ता है। इससे जहां उनकी जेब पर बोझ पड़ता है वहीं अतिरिक्त समय भी लगता है। यह सारी जांचें जब जिला अस्पताल की लैब में होंगी तो उनके समय और रुपये की भी बचत हो सकेगी। साथ ही अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों को भी मरीजों का उपचार करने में काफी सहूलियत मिल सकेगी। इन सुविधाओं के लिए जिला अस्पताल को अतिरिक्त एलाइजा रीडर मशीन की आवश्यकता पड़ेगी। इसके लिए सीएमएस ने सीएमओ से चर्चा की थी। जिस पर सीएमओ ने जल्द ही जिला अस्पताल को एलाइजा रीडर मशीन की व्यवस्था करने पर सहमति जताई है।
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में सीबीसी, मलेरिया, विडाल, केएफटी, एलएफटी, ब्लड शुगर, इलैक्ट्रोलाइट, हीमोग्लोबिन, डेंगू, लिपिड प्रोफाइल (कोलेस्ट्रोल), यूरिक एसिड सहित अन्य कई जांचें हो रही हैं। इनका जांचों का मरीज लाभ ले रहे हैं।

जिला अस्पताल में हार्मोन और विटामिन की जांच सुविधा शुरू हो जाएगी तो हार्मोन में टेस्टोस्टेरोन, टीएसएच जांच, हाइपोथायरिडज्म (थायराइड),
इंसुलिन (डायबिटीज), मेलाटोनिन, एस्ट्रोजन, एस्ट्राडियोल सहित अन्य कई जांचें हो सकेंगी। साथ ही विटामिन में विटामिन डी, विटामिन बी 12, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन ई, विटामिन ए, विटामिन सी सहित अन्य कई जांच सुविधा मिल पाएगी। जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जिला अस्पताल में विटामिन और हार्मोन की जांच के लिए एलाइजा रीडर मशीन मांगी है। उपकरण मिलते ही जल्द ही जांच शुरू करा दी जाएंगी।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes