हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज विजय विजय सिंघल
मथुरा। राया थाना क्षेत्र की एक महिला को उसके गांव के ही एक युवक ने मदद के बहाने वृंदावन ले जाकर बंधक बना लिया और कई बार दुष्कर्म किया। महिला के पति ने पत्नी को पुलिस की मदद से बरामद करते हुए थाना राया में तहरीर देकर आरोपी व उसके एक अज्ञात साथी पर मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि नामजद मुख्य आरोपी ने उसकी दुष्कर्म करते हुए वीडियो बना लिया, जिसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। वाकये के अनुसार 25 वर्षीय महिला निवासी राया थाना क्षेत्र ससुराल से 4 दिसंबर को मायके (मगोर्रा) जाने को घर से निकली थी। रास्ते में उसे गांव का गजेंद्र मिल गया। मगोर्रा छोड़ने के बहाने वृंदावन ले गया। वहां एक घर में बंधक बनाकर चार दिन तक दुष्कर्म किया। किसी प्रकार से एक मोबाइल पाकर पति को खुद के बंधक होने की जानकारी महिला द्वारा दी गई। पीड़िता के पति ने बताया कि वह बेलदारी का काम करता है। पत्नी की सूचना पर तत्काल वृंदावन पुलिस के पास पहुंचा। पत्नी को पुलिस की मदद से आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया। हालांकि आरोपी फरार व उसका अज्ञात साथी फरार हो गया। महिला ने पुलिस के समक्ष आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ गलत संबंध भी बनाए। अश्लील वीडियो भी बना ली। उसे इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
