• Sun. Jul 5th, 2026

व्रन्दावन में दक्षिण भारतीय रंगनाथ मंदिर के बैकुंठ द्वार से भगवान गोदारंगमन्नार देंगे दर्शन

ByVijay Singhal

Dec 21, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में उत्तर भारत के विशालतम दक्षिण भारतीय शैली के श्री रंगनाथ मंदिर में प्रसिद्ध बैकुंठ उत्सव 23 दिसंबर को मनाया जायेगा । प्रातः कालीन बेला ब्रह्म मुहूर्त में मनाए जाने वाले इस उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंदिर प्रबंधन जुटा हुआ है। वृंदावन (मथुरा)। दक्षिण भारतीय शैली के रंगनाथ मंदिर में बैकुंठ उत्सव 23 दिसंबर को मनाया जाएगा। सुबह मनाए जाने वाले इस उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंदिर प्रबंधन जुटा है। वर्ष में एक बार खुलने वाले बैकुंठ द्वार से भगवान श्री गोदारंगमन्नार संतों और भक्तों को दर्शन देने के लिए निकलते हैं। इस अद्भुत दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तजन मंदिर पहुंचते हैं। उत्सव से पहले बैकुंठ द्वारा को सजाया संवारा जा रहा है। इसके साथ ही बैकुंठ द्वार के बाहर बल्ली आदि लगाकर मंडप बनाया गया है। इसके साथ ही आलवार संतों को विराजमान करने के लिए बैकुंठ द्वार के समक्ष स्थान बनाया गया है। वहीं बैकुंठ द्वार के साथ-साथ पौंड़ा नाथ मंदिर में भी तैयारी की जा रही है। इधर, बैकुंठ एकादशी के अवसर पर खुलने वाले बैकुंठ द्वार से निकलने और भगवान के दर्शन के लिए मंदिर प्रबंधन ने व्यवस्था की है। मंदिर की सीईओ अनघा श्रीनिवासन ने बताया कि श्रद्धालुओं को पश्चिम द्वार से प्रवेश कराया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.