• Sun. Jul 5th, 2026

फेसबुक पर दोस्ती के बाद दुष्कर्म करने वाला लखनऊ से गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Aug 26, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में फेसबुक पर दोस्ती के बाद कई सालों से वृंदावन से लखनऊ बुलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को वृंदावन पुलिस ने  लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में पिछले छह साल से बहन के पास रह रही युवती मूलरूप से लखनऊ की रहने वाली है, जिसका पिछले छह साल पहले फेसबुक पर थाना जानकीपुरम लखनऊ निवासी सूरज कन्नौजिया से दोस्ती हो गई। कोतवाली पुलिस के अनुसार करीब चार वर्ष पूर्व युवक की शादी किसी अन्य युवती से हो गई। इसके बावजूद आरोपी युवक पुराने फोटो दिखाकर और दबाव बनाकर युवती को वृंदावन से लखनऊ बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। दस दिन पूर्व भी आरोपी युवक ने युवती को वृंदावन से लखनऊ बुलाया और दुष्कर्म किया। लखनऊ से आने के बाद युवती ने वृंदावन कोतवाली में आरोपी युवक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी। इस पर वृंदावन पुलिस ने युवती की सहायता से लखनऊ में जाल बिछाकर दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उसे जेल भेज दिया है। निरीक्षक भोजराज अवस्थी ने बताया कि युवती की दोस्ती फेसबुक के जरिए लखनऊ के ही आरोपी युवक सूरज कन्नौजिया से हो गई थी। युवक की शादी हो गई, इसके बाद भी वह युवती पर दबाव डालकर दुष्कर्म करता था। युवती की शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.