• Sun. Jul 5th, 2026

मथुरा। सुरीर थाना क्षेत्र से कालाबाजारी का 280 बोरा गेंहू कैंटर से ले जा रहे पकड़ा

ByVijay Singhal

Aug 26, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बाजन के सुरीर थाना क्षेत्र से कालाबाजारी के लिए कैंटर से ले जाए जा रहे गेहूं से भरे कैंटर को आपूर्ति निरीक्षक ने पुलिस के सहयोग से बृहस्पतिवार रात नौहझील थाना क्षेत्र की बरौठ चौकी के समीप पकड़ लिया। कैंटर में राशन का 280 बोरा गेहूं लदा था। एसडीएम के आदेश के बाद आपूर्ति निरीक्षक ने नौहझील थाने में टैंटीगांव कस्बा निवासी एक शख्स और कैंटर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। राशन का गेहूं पकड़े जाने की सूचना पर शुक्रवार दोपहर एसडीएम मांट प्रीती जैन भी पहुंचीं। नायब तहसीलदार जयंती मिश्रा भी पहुंचीं। आपूर्ति निरीक्षक गौरव माहेश्वरी ने बताया कि राशन को नौहझील के कोटेदार मुन्नीलाल के सुपुर्द कर दिया गया है। राशन की कालाबाजारी की सूचना पर चेकिंग की गई तो गेहूं पकड़ा गया। उन्होंने कैंटर चालक और इसके स्वामी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में नौहझील थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद केस दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं क्षेत्रीय विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि मांट विधानसभा में किसी भी कीमत पर राशन की कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी। गरीबों को पूरा राशन उपलब्ध होगा। राशन कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। मांट विधानसभा में राशन की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.