• Thu. Nov 12th, 2026

श्री कृष्ण जन्मस्थान पर हुआ दीप दान, मंदिर में बनाई फूलों की रंगोली

Byvijay.singhal1233

Oct 24, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर परिसर में स्थित केशव देव मंदिर में फूलों की रंगोली बनाई गई। उसके बाद शुभ चिन्हों की आकृति बनाकर दीप दान किया गया। यहां कमल, स्वास्तिक कलश आदि शुभ चिन्ह की आकृति फूलों से बनाई और फिर उसके आसपास 1100 दीपक जलाए गए। देश के अलग अलग इलाकों से आए लोगों ने भगवान के समक्ष दीप दान किया।
दिवाली का पर्व हो और ब्रज के मंदिरों में अलग ही नजारा देखने को न मिले यह संभव ही नहीं है। दिवाली की पूर्व संध्या पर श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर में जहां भव्य दीप दान कार्यक्रम हुआ। कार्तिक महीने में मंदिरों में दीप दान का महत्व है। दिवाली पर दीप दान करने वालों की संख्या में कई गुना इजाफा हो जाता है। यही वजह रही कि श्री कृष्ण जन्म स्थान मंदिर पर दिवाली की पूर्व संध्या पर भव्य दीप दान का आयोजन किया गया। यहां केशव देव मंदिर पर भक्तों ने दीप दान किया गया।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.