• Thu. Aug 20th, 2026

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने बरारी में कहा, भाजपा की गलत नीतियों से शोषण बढ़ा

ByVijay Singhal

Aug 20, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों और जनमानस की अनदेखी के कारण लोगों पर अत्याचार और शोषण बढ़ रहा है। इसी वजह से आज समाज का एक बहुत बड़ा वर्ग भाजपा से विमुख होकर समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा में विश्वास जता रहा है। ये बातें सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने बरारी स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय में कहीं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी एकजुट होकर डॉ. भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों और विचारों को समाज के बीच पहुंचाएं। बैठक में सांसद सुमन ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति के दुख-दर्द और उत्पीड़न में कार्यकर्ता उनके साथ खड़े रहकर हर संभव मदद करें और उन्हें समाजवादी पार्टी से जोड़ें। पार्टी ने अक्तूबर माह में आगरा में आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में बुधवार को सांसद सुमन बरारी स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश और स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजन पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने की। कार्यक्रम में जिला महासचिव सुभाष पाल, महानगर अध्यक्ष रितु गोयल, प्रदीप चौधरी, दिगंबर सिंह, ओमप्रकाश, शिवदीप अग्रवाल, गगन रावत, डॉ. राजन रिजवी, महेश चंद शर्मा और राजेंद्र सिकरवार आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.