• Sun. Nov 1st, 2026

रेल बस की क्षमता 280, सफर करते महज 50 यात्री

Byvijay.singhal1233

Oct 26, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आमदनी अठन्नी खर्चा रुपये ये कहावत एक बार फिर मथुरा-वृंदावन के मध्य संचालित रेल बस सेवा पर चरितार्थ हो रही है। 4.70 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई रेल बस एक दिन में मात्र 1500 रुपये ही कमा रही है। 280 सवारी क्षमता वाली इस रेल बस में 50 से भी कम लोग दिन भर में सफर कर रहे हैं। पुरानी पड़ी रेल बस के स्थान में विगत माह सितंबर में लगभग 4 करोड़ 70 लाख की लागत से तैयार नई रेल बस का शुभारंभ सांसद हेमामालिनी द्वारा किया गया था। उस समय रेलवे जीएम प्रमोद कुमार द्वारा उम्मीद की गई थी कि रेल बस में सवारियों की संख्या बढ़ेगी परंतु ऐसा नहीं हो सका। यह बस एक दिन में औसतन मात्र 50 सवारियां ही लेकर जा रही है। स्थानीय रेल अधिकारियों के मुताबिक इस रेल बस की क्षमता 280 यात्रियों की है लेकिन 50 सवारियां तक ही ढो रही है। पीआरओ डीआरएम प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया रेल बस के लिए यात्रियों को आकर्र्ष्त करने के इंतजाम जल्द किए जाएंगे। यात्रियों को  जानकारी नही है। चाहे जंक्शन का प्लेटफार्म हो जहां से रेल बस वृंदावन के लिए जाती है या फिर रास्ते में पड़ने वाले फाटक। इन स्थानों पर कहीं यह साइन बोर्ड नहीं लगाया गया है कि रेल बस यहां से जाएगी और इतने बजे मिलेगी। इसी के चलते जो यात्री वृंदावन जाते हैं वह बिना रेल बस के ही चले जाते हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.