• Fri. Sep 11th, 2026

युवा राष्ट्र निर्माण की रीढ़ : राधा मोहन

ByVijay Singhal

May 26, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने वृंदावन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 122वां संस्करण कार्यकर्ताओं संग सुना। इस दौरान उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की रीढ़ बताते हुए सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास में उनकी सक्रिय भूमिका पर बल दिया। राधा मोहन सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी और भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव के साथ श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि मन की बात केवल संवाद नहीं, बल्कि एक सशक्त जनसंपर्क माध्यम है, जो हर आयु वर्ग, विशेषकर युवाओं को प्रेरित करता है। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की बातें सभी को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करती हैं। महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हीरा सिंह कुंतल, उप सभापति मुकेश सारस्वत, महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, ज्ञानेंद्र राणा, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री पवन हिडौन, अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र वार्ष्णेय, प्राण वल्लभ गोस्वामी, मुन्ना निषाद शर्मा, अजय सिंह आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed