• Mon. May 25th, 2026

बलदेव में पीडब्ल्यूडी ने बलदेव में हटाया अतिक्रमण, लोगों ने किया विरोध

ByVijay Singhal

Nov 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव से कैलाश मंदिर तक बन रही सड़क निर्माण को लेकर आ रहे व्यवधान को गुरुवार को लोक निर्माण विभाग ने खत्म करने का प्रयास किया। लोग निर्माण विभाग आगरा बस स्टैंड से होली मार्ग तक सड़क के दोनों ओर 6-6 मीटर चौड़ाई में सीसी सड़क का निर्माण कर रहा है। 300 मीटर के दायरे में लोगों ने दुकान, चबूतरा बना रखे थे। पूर्व में नोटिस देने के बाद गुरुवार को विभाग द्वारा बलदेव थाने की फोर्स को लेकर अभियान चलाया गया। लोगों ने कई जगह विरोध भी किया। परंतु पुलिस ने लोगों को शांत करा दिया। अभियान में चबूतरा, सीढ़ी, दुकान, टीन शेड आदि को हटा दिया गया। कुछ लोगों ने बताया कि विभाग द्वारा यहां पर एक तरफा कार्रवाई हुई है। जिन लोगों ने अपनी दुकान मकान तोड़ लिए थे, उनके यहां बुलडोजर अधिकारियों ने चलवाया है। कुछ दुकानों को विभाग ने दबाव में छोड़ दिया है। यह गरीब लोगों के साथ अन्याय किया गया। अवर अभियंता बीडी शर्मा ने बताया तिराहे पर बनी काका मार्केट के मालिक बच्चन लाल पांडेय ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में रिट लगा रखी है। जिसका निर्णय दो दिसंबर को आयेगा। अन्य लोगों को निशान लगाने के साथ मोहलत भी दे दी गई थी। फिर भी लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था। आज केवल उन्हीं लोगों के यहां से हटाया गया है। वहीं किशोरी पांडेय, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष तारक तारकनाथ पांडेय ने आरोप लगाया कि विभाग के द्वारा पक्षपात तरीके से निर्माण तोड़े गए हैं। कुछ स्थानों को अनदेखा करके छोड़ दिया गया है। दोबारा सड़क पर फीता डलवाकर सड़क की नाप कराई जाए। बिना नोटिस के जो निर्माण तोड़े गए हैं उनको मुआवजा दिलवाया जाएं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.