हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक के सीने में गोली मार दी गई। युवक को गंभीर अवस्था में स्वर्ण जयंती अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे मथुरा रेफर कर दिया। घटनाक्रम के मुताबिक लखन पुत्र रविंद्र निवासी गायत्री नगर और रमन बिहारी पुत्र अनिल रावत निवासी कदम्ब बिहार के मध्य पैसे का लेन-देन हुआ था। इनमें से एक ने दूसरे से पैसे उधार लिये थे। गुरुवार देर रात एक ने दूसरे से पैसों का तगादा किया, जिस पर उधार लेने वाला पैसे देने की कहकर दूसरे को डाइट परिसर में ले गया। आरोप है कि वहां लखन पर फायर कर दिया गया। गोली लखन के सीने में लगी और वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। गोली की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर रिफाइनरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मथुरा रेफर कर दिया गया। रिफाइनरी थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू कुमार ने बताया कि कदम्ब विहार कॉलोनी निवासी रमन विहारी व लखन में लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार रात रमन विहारी व लखन दोनों पास पास खड़े थे। दोनों में लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। रमन विहारी ने तमंचे से लखन में गोली मार दी। पुलिस को देखकर ऱमन विहारी व उसके साथी मौके से भाग गए। डॉक्टरों ने घायल की स्थिति गंभीर होने पर मथुरा के निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगीl
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
