हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शेरगढ़ इलाके की एक महिला ने अपने पति, सास सहित अन्य ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वाले देह व्यापार का दबाव डालते हैं। विरोध करने पर पिटाई की जाती है। इस प्रकरण में महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी फरवरी 2020 में शेरगढ़ इलाके के एक परिवार में हुई थी। शादी के बाद से ही पति, सास, ननद, देवर मोटर साइकिल और एक लाख रुपये पिता से दिलाने का दबाव डालने लगे। विरोध करने पर पिटाई करने लगे। ननद पेशे से शिक्षक है, लेकिन, वह देह व्यापार करती है। सास, पति, देवर उसका साथ देते हैं। यही गलत कार्य करने के लिए अब उसके ऊपर भी दबाव डालने लगे हैं। 15 दिन पूर्व पति व अन्य नामजद आरोपियों ने आठ दिनों तक घर में बंद कर उसे पीटा। इस संबंध में महिला थान में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ प्रवीण मलिक के अनुसार प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
