• Sat. Jul 4th, 2026

सोशल मीडिया पर की टिप्पणी तो होगी जेल, एस एस पी मथुरा

ByVijay Singhal

Aug 4, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हरियाणा के नूंह में सांप्रदायिक हिंसा में साइबर शातिरों की करतूत उजागर होने के बाद मथुरा पुलिस अलर्ट हो गई है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सख्त लहजे में आदेश दिया है कि हिंसा को भड़काने का कोई भी कृत्य न किया जाए। खासतौर पर सोशल मीडिया पर कोई भी झूठी सूचना-अफवाह न पोस्ट की जाए। कोई इस प्रकार की गतिविधि में लिप्त पाया गया तो उसे जेल भेज दिया जाएगा। सोशल मीडिया एकाउंट्स की निगरानी के लिए एसएसपी द्वारा एक टीम भी बनाई गई है। सभी थाना प्रभारियों को भी सचेत किया गया है कि वह अपने-अपने इलाके में अराजक तत्वों पर निगाह रखें। इधर, कोटवन से लगे हरियाणा-मथुरा बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। ब्रज 84 कोस परिक्रमा को आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.