हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जैंत थाना क्षेत्र के राल गांव में बृहस्पवितार को एक महिला श्रद्धालु की टेंपो से गिरकर मौत हो गई। वह मप्र के गुना से अपने पति के साथ ब्रज यात्रा पर आई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके पति को सौंप दिया है। 40 वर्षीय पिस्ता पत्नी कल्याण निवासी गुना, मध्य प्रदेश तीन दिन पहले मथुरा आई थी। मथुरा के कई मंदिरों के दर्शन करने के बाद बृहस्पतिवार को अपने पति के साथ वृंदावन जाने को निकली थी। मगर, महावन स्थित रमणरेती में उसका पति किसी प्रकार से बिछड़ गया। महिला अपने गांव के राम मुरारी और प्रेम नारायण के साथ ऑटो में सवार होकर गोवर्धन चली गई। गोवर्धन से वृंदावन आने के दौरान राल गांव के पास टेंपो से गिर गई। जानकारी के अनुसार, सड़क पर हुए गड्ढे में टेंपो अनियंत्रित हो गया था। इस कारण से महिला गिर गई। चलते टेंपो से सड़क पर गिरने से महिला के सिर में चोट आ गई और मौके पर ही वह अचेत हो गई। पुलिस ने अस्पताल भेजा, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
