हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । दुनिया भर में मथुरा का सबसे बड़ा त्योहार है जन्माष्टमी इसे मनाने के लिए लाखों श्रदालू मथुरा आते हैं लेकिन इस उत्सव के दौरान भंडारे में भारी मात्रा में निकलने वाले कचरे का भी सामना करना पड़ता है जिसे लोग सड़क पर फेंक देते हैं जिससे कृष्ण नगरी मथुरा की गरिमा धूमिल होती है। इस संबंध में जानकारी देते हुए टीम के संस्थापक विपुल अग्रवाल ने बताया कि इसी समस्या को दूर करने के लिए प्रोजेक्ट मथुरा द्वारा लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। लल्ला आ रहो है” नामक डिजिटल अभियान शुरू किया गया है जहां विभिन्न व्यवसायी और उद्यमी हमसे जुड़े और स्वच्छता का संदेश फैलाया सभी ने एक साथ आकर पूर्ण सहयोग किया। जन्माष्टमी के दिन प्रोजेक्ट मथुरा के स्वयंसेवकों की एक बड़ी टीम जागरूकता अभियान चला कर स्वच्छता का संदेश देगी और शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए नागरिकों का मार्गदर्शन करेगी।इस अभियान में नगर निगम मथुरा वृंदावन मथुरा पुलिस सिविल डिफेंस अग्रवाल क्लब परिवार राष्ट्रीय संरक्षक अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन मथुरा वृंदावन आर्किटेक्ट एसोसिएशन द राउंड टेबल जै सी आई रोटरी सेवा सहयोगी फाउंडेशन आदि का विशेष सहयोग रहेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
