• Tue. Apr 28th, 2026

मथुरा के मुख्य डाकघर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष डाक कवर जारी

ByVijay Singhal

Aug 25, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । भारतीय डाक विभाग एवं प्रयाग फिलाटेलिक सोसाइटी प्रयागराज के तत्वावधान में शनिवार को मुख्य डाकघर में आयोजित कार्यक्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर एक विशेष डाक कवर जारी किया गया। विशेष आवरण एवं विशेष विरूपण का विमोचन अतिथियों ने किया। प्रवर अधीक्षक डाकघर विजेंद्र, उपाधीक्षक डाकघर राम बहादुर, एवं प्रयाग फिलाटेलिक सोसाइटी, प्रयागराज की ओर से प्रमोद कुमार बंसल (अध्यक्ष), राहुल गांगुली (सचिव) व अशोक मित्तल (सदस्य) आदि द्वारा इस विशेष आवरण एवं विशेष विरूपण का विमोचन किया गया। मथुरा में यह स्पेशल कवर दूसरी बार जारी किया गया है। पहली बार यह कवर लठ्ठामार होली के मौके पर जारी किया गया था। प्रवर अधीक्षक विजेन्द्र ने बताया कि यह स्पेशल कवर फिर से प्रिंट नहीं होंगे। डाक विभाग के अंतर्गत फिलेटेली (डाक टिकटों का संग्रह व अध्ययन) विंग द्वारा समय समय पर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की घटनाओ, त्योहारो ,आयोजनों , व्यक्तियों, सांस्कृतिक बिन्दुओं, पशु पक्षियों व अन्य विषयों पर ऐसे विशेष आवरण व विरूपण जारी किए जाते है, जो की फिलाटेली के शौकीन नागरिकों व स्कूली बच्चों को बहुत आकर्षित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान डाक विभाग मथुरा की ओर से हेमंत सैनी, देश दीपक, पुनीत पाठक, मनीष सिंह, नागेंद्र सिंह राना, कौशल चौधरी, रामपाल, विपिन, अरविंद पचौरी, मोहित ,अंजु, हजारी लाल, पुष्पेंद्र, मुनेश कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन प्रशांत दुबे ( विकास अधिकारी ) द्वारा किया गया |
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.