• Tue. Apr 28th, 2026

कवि कुमार विश्वास ने किए बिहारी जी के दर्शन

ByVijay Singhal

Aug 25, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में देश के नामचीन काव्यकार कुमार विश्वास शनिवार को ठाकुर श्रीबांके बिहारी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। मंदिर में कवि पूरी तरह आस्था के रंग में रंगे नजर आए, जहां उन्होंने अपने आराध्य को भजन भी गाकर सुनाया। डॉ विश्वास ने कोलकाता की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए राजनीतिक दलों को आड़े हाथों भी लिया। धार्मिक नगरी में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए जाने माने कवि कुमार विश्वास सुबह ठाकुर श्रीबांके बिहारी मंदिर पहुंचे। यहां पूरी श्रद्धा से दर्शन पूजा करने के बाद ठाकुरजी सामने भजन की कुछ पंक्तियां भी गाकर सुनाई। मंदिर में सेवाधिकारी मनोज गोस्वामी और गोपी गोस्वामी ने ठाकुरजी का प्रसादी अंगवस्त्र और छप्पन भोग प्रसाद भेंट किया। गोपी गोस्वामी की गद्दी पर पत्रकारों से बात करते हुए डाक्टर विश्वास ने कहा कि कोलकाता रेप मर्डर केस बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, लेकिन उससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा वाम के साथ राम का राजनीतिक रूप से चर्चा करना है। क्योंकि भगवान राम का जन्म दुष्टों के संहार के लिए हुआ है। राम के नाम पर अराजकता उचित नहीं है। श्री कृष्ण जन्मभूमि मसले पर उन्होंने कहा कि अगर दूसरे पक्ष के एक हजार लोग भी समझदारी दिखाते हुए विवादित भूमि का खुद अध्ययन करें और इसे श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर के लिए सौंप दे तो भाईचारा कायम होगा। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर वह उनसे यही प्रति उपहार मांग रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.