हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में रक्षाबंधन पर वृषभानु कुंड में श्यामा श्याम की परंपरागत नौका विहार लीला का आयोजन किया गया। जल विहार को देखने के लिए बड़ी संख्या में संत व श्रद्धालु पहुंचे। सोमवर शाम कस्बे के श्यामा श्याम मंदिर से ठाकुरजी की शोभायात्रा बेंडबाजो के साथ वृषभानु कुंड पर ले जाई गई। श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा पर स्वागत किया गया। वृषभानु कुंड पहुंचने पर ठाकुरजी को नौका में विराजमान कर नौका विहार कराया गया। मान मंदिर सेवा संस्थान के वेदपाठी छात्रों ने भी शोभायात्रा में सहभागिता की। रामरज दास बाबा, विनोद बाबा, पंडित बाबा, चेयरमैन प्रतिनिधि पदम फौजी, बॉबी खंडेलवाल, कृष्ण दयाल गौड़, महंत संजय बाबा, रनवीर ठाकुर, मोहित अग्रवाल, कमल गोयन्का आदि मौजूद रहे। संवाद
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
