• Sat. May 2nd, 2026

सीएमएस लिखेंगे यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण को पत्र

ByVijay Singhal

Aug 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महर्षि दयानंद सरस्वती जिला चिकित्सालय में पीठ पर घायल मरीज को इमरजेंसी तक ले जाने के मामले में सीएमएस ने सोमवार को जांच कराई। इस संबंध में उन्होंने लापरवाही के लिए यमुना एक्सप्रेस औद्योगिक विकास प्राधिकरण के एंबुलेंस चालक को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्राधिकरण के अधिकारियों को पत्र भी लिखा जाएगा। सीएमएम डाॅ. मुकुंद बंसल ने बताया कि उन्होंने वायरल वीडियो की जांच कराई। इसमें सामने आया कि एंबुलेंस 108 नंबर की नहीं थी। यह यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण की थी। उन्होंने सवाल खड़ा किया कि आखिर एंबुलेंस चालक ने गाड़ी में से स्ट्रेचर क्यों नहीं निकाला। अगर, उसकी गाड़ी में स्ट्रेचर नहीं था तो पास ही जिला अस्पताल का एक स्ट्रेचर वीडियो में दिख रही है। उसका इस्तेमाल मरीज को इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचाने में करना चाहिए था। चालक ने इमरजेंसी वार्ड के स्टाफ को भी मरीज के संबंध में सूचना नहीं दी थी। पत्र लिखकर प्राधिकरण की ओर से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। इस वीडियो से अस्पताल की छवि खराब हुई है। दरअसल, रविवार को जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई थी। यमुना एक्सप्रेस-वे की एंबुलेंस में गंभीर हालत में लाए गए मरीज को तीमारदार खुद पीठ पर लादकर वार्ड में ले गया था। इस प्रकरण की वीडियो वायरल भी हुआ था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.