हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना बलदेव के गांव नगला बांस ततरोता में एक परिवार में खुशियां मातम में बदल गईं। जिस युवक की घर में शाम को सगाई होनी थी, दोपहर में उसकी यमुना में डूबने से मौत हो गई। चार बहनों के इकलौते भाई की मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया। गांव निवासी रविशंकर (19) गाय को यमुना में पानी पिलाने गया था। इस दौरान भीषण गर्मी के कारण वह दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए चला गया। शाम 4-5 बजे करीब वह जब दोस्त गोलू व ठुल्लडी के साथ नदी में नहा रहा था तभी गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में फंस गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह देखते ही देखते पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ राहत कार्य में जुटे। करीब दो घंटे की तलाश के बाद रविशंकर का शव घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूर नदी में मिला। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। रविशंकर की तीन बहनों की शादी हो चुकी है, एक बहन अविवाहित है। परिवार का सबसे छोटे व लाड़ले बेटा रविशंकर आज अपनी सगाई के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करने वाला था। मेहमानों के स्वागत से पहले घर में बेटे का शव पहुंचा तो हर आंख नम हो गई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
