• Sat. Nov 28th, 2026

मथुरा में पंपों पर टैंक खाली होने से चंद मिनटों पूर्व मिलेगा तेल

Byvijay.singhal1233

May 15, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पीएम नरेंद्र मोदी की अपील के बाद तेल कंपनियों ने नियमों में बदलाव किया है। शहर भर के पेट्रोल पंपों पर अब ईंधन खत्म होने से चंद मिनटों पहले ही पहुंचेगा। मांग के हिसाब से किसी भी पंप को तेल उपलब्ध कराने पर रोक लगा दी है। पंप संचालकों का कहना है कि पहले स्टॉक में पंपों पर एक या दो टैंकर खड़े रहते थे और मांग के हिसाब से भी तेल कंपनियों पेट्रोल-डीजल उपलब्ध करा देती थीं। कुछ तेल कंपनियां पंपों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी कर रही हैं। कंपनियों के पास अब रियल-टाइम डेटा होता है कि किस पंप के टैंक में कितना तेल बचा है। जैसे ही तेल का स्तर एक निश्चित सीमा से नीचे जाने लगता है, सिस्टम अपने आप सतर्क कर देता है। यह सिस्टम पंपों पर पेट्रोल और डीजल की सटीकता के लिए प्रयोग किया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी संजीव सिंह का कहना है कि तेल का पर्याप्त भंडारण है। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। कृष्ण मुरारी, पंप संचालक ने बताया, सब सिस्टम ऑनलाइन हो चुका है। ऑनलाइन के जरिए तेल कंपनी खुद देखती है कि किस टैंक में कितना तेल है। उसके हिसाब से तेल उपलब्ध कराया जा रहा है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.