• Fri. Nov 6th, 2026

कोसीकलां में 27 को दुग्धाभिषेक के साथ होंगी भरत मिलाप मेले की तैयारियां शुरू

Byvijay.singhal1233

Jul 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में श्री रामलीला संस्थान के तत्वावधान में आयोजित होने वाले भरत मिलाप मेले की तैयारियों को लेकर रविवार की शाम को अग्रसेन नगर में एक बैठक हुई। जिसमें 27 जुलाई को भगवती मंदिर पर दुग्धाभिषेक के साथ मेले की तैयारियों शुरु करने का निर्णय लिया गया। बैठक में संस्थान के समन्वयक ठा. हरेंद्र सिंह, अध्यक्ष अजय मंगला ने बताया कि भगवती मंदिर पर दुग्धाभिषेक के बाद मेला आचार्य मोरमुकुट शास्त्री, लीला निर्देशक सत्यनारायण पुरोहित एवं शृंगारी प्रमुख भगवत प्रसाद को न्योता दिया जाएगा। 17 सितंबर को ध्वज पूजन के साथ मेले का शुभारंभ होगा। 3 अक्तूबर को ब्रज मंडल का एतिहासिक भरत मिलाप मेला होगा। संयोजक अजय गोयंका, मंत्री अन्नू वैद्य ने बताया कि एक अक्टूबर को कुंभकरण वध, काली मेला, दो को रावण के पुतले के दहन होगा। बैठक में जय शर्मा, विकास जैन, पदम चंद शर्मा, सचिन भारद्धाज, मोहन दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.