• Fri. Nov 6th, 2026

जिला अस्पताल में जांच के लिए लाइन में लगकर घंटों इंतजार कर रहे मरीज

Byvijay.singhal1233

Jul 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला अस्पताल में भले ही टेस्ट और इलाज की बेहतर सुविधा के दावे किए जा रहे हों, लेकिन हकीकत इससे अलग है। बदलते मौसम में जहां मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है, वहीं दो घंटे में होने वाले टेस्ट के लिए मरीज और उनके तीमारदारों को यहां चार घंटे तक लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ रहा है। इस दौरान बाहर से आने वाले मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बारिश के मौसम में वायरल बुखार, खांसी, जुकाम और संक्रामक रोगी बढ़ रहे हैं। प्रतिदिन 150 से 200 मरीजों की जांच हो रही है। ऐसे में मरीजों को डॉक्टर को जांच कराने में सबसे ज्यादा जद्दोजहद करना पड़ रही है। डॉक्टर को दिखाने के बाद टेस्ट के लिए मरीज दो बार लाइन में लगता है। लाइन में लगने के बाद पहले उसे सैंपल वाली नली मिलती है। फिर जांच के लिए मरीज का रक्त लिया जाता है। इसके बाद लैब टेक्नीशियन निर्धारित सैंपल एकजुट होने के बाद मशीन में लगाकर जांच रिपोर्ट तैयार करते हैं। इस पूरी प्रोसेस में करीब डेढ़ से दो घंटे का समय लगता है। वहीं इसके बाद जांच रिपोर्ट आने में करीब चार-पांच घंटे का समय लग रहा है। जांच रिपोर्ट आने तक मरीज और उनके तीमारदारों को लाइन में लगकर ही घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। सीएमएस डाॅ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि मौसम में बदलाव से मरीजों की संख्या बढ़ी है। हालांकि सभी का बारी-बारी से उपचार हो रहा है। जांच रिपोर्ट भी मरीजों को समय से दी जा रही हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.