हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर मध्य रेलवे रूंधी स्टेशन को हाईटेक तरीके से विकसित करने की योजना तैयार कर रहा है। यहां से दिल्ली तक जाने वाली ट्रेनों के रखरखाव के लिए पिट और सिक लाइन को तैयार किया जाएगा। आगरा और मथुरा में जगह न मिलने के कारण यह निर्णय लिया गया है। आगरा मंडल द्वारा पलवल जिले की सीमा में आने वाले रूंधी स्टेशन को चोला स्टेशन से जोड़ने की भी तैयारी की जा रही है, इन दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी 61 किलोमीटर के है। नोएडा के जेवर में शुरू होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए बेहतर कनेक्टिविटी भी बनाई जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन पर ट्रेनों व यात्रियों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए रूंधी का चयन किया गया है। बुधवार को उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने रेल अधिकारियों के साथ रूंधी स्टेशन का जायजा लिया था। जनसंपर्क अधिकारी संजय गौतम ने बताया कि भविष्य को लेकर रेलवे बेहतर तैयारी करने में जुटा है। दिल्ली जाने वाली ट्रेनों का अब रूंधी में ही रखरखाव किया जाएगा। इंजीनियर इस पिट लाइन में उतरकर ट्रेन के नीचे के हिस्सों (पहिए, ब्रेक, एक्सेल, सस्पेंशन) की जांच सकेंगे। यहीं पर ट्रेन के टॉयलेट साफ कर पानी भरा जा सकेगा। यहां कोच में आने वाली खराबी को भी दूर किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
