हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दि उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन वाराणसी की 281वीं कार्यकारिणी की बैठक, तकनीकी सत्र एवं सम्मान समारोह का आयोजन दि मथुरा टैक्स बार एसोसिएशन के तत्वावधान में धौली प्याऊ स्थित एक होटल में हुआ। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए कर अधिवक्ताओं, पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने टैक्स कानूनों के नए प्रावधानों पर मंथन किया। बैठक में राजेंद्र अग्रवाल को अध्यक्ष, हाकिम सिंह उपाध्यक्ष, प्रेम प्रकाश सारस्वत को संयुक्त सचिव तथा नव निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को प्रांतीय अध्यक्ष रमेश प्रसाद जायसवाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रांतीय महामंत्री डीके शर्मा एवं पूर्व अध्यक्ष सौरभ सिंह गहलोत भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि जीएसटी ट्रिब्यूनल के सदस्य विवेक कुमार रहे। मुख्य वक्ता भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने जीएसटी एवं आयकर कानूनों में हुए नवीन सुधारों तथा कर अधिवक्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। तकनीकी सत्र में कर विशेषज्ञ सीए राजेश खंडेलवाल एवं सीए ऋषि अग्रवाल ने जीएसटी कानून में हुए नवीनतम संशोधन, अपीलीय व्यवस्था और कर अनुपालन संबंधी चुनौतियों पर जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र अग्रवाल ने की, संयोजन अभिषेक सक्सेना ने किया। आयोजन में महामंत्री कृष्ण मुरारी वर्मा, कोषाध्यक्ष समीर बंसल आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
