• Wed. May 6th, 2026

यूपी में 6 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, प्रेम प्रकाश नगर आयुक्त अलीगढ़ बने

ByVijay Singhal

May 5, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

लखनऊ । योगी सरकार ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। छह आइएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। महानिदेशक, प्राविधिक शिक्षा अविनाश कृष्ण सिंह को वर्तमान पद के साथ सचिव, प्राविधिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विधिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात ए दिनेश कुमार को विशेष सचिव गृह बनाया गया है। कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव के पद पर तैनात बृजराज सिंह यादव को राजस्व परिषद लखनऊ में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। इसी प्रकार अलीगढ़ में नगर आयुक्त विनोद कुमार को प्राविधिक शिक्षा में विशेष सचिव बनाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी उन्नाव प्रेम प्रकाश मीणा को अलीगढ़ का नगर आयुक्त बनाया गया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद कृति राज को उन्नाव का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.