हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता कोतवाली पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कैंटर को पकड़ लिया। उसमें अवैध रूप से शराब भरकर हरियाणा से बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर 120 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष शर्मा ने बताया कि सूचना मिली कि कैंटर में अवैध शराब जा रही है। पुलिस ने कैंटर को पकड़ लिया। तलाशी में उसमें से 110 पेटी रॉयल स्टैग व 10 पेटी ब्लेंडर प्राइड शराब की निकलीं। पुलिस कैंटर को चालक-परिचालक सहित कोतवाली ले आयी। पुलिस ने बिहार के वैशाली जिले के थाना पारों निवासी चालक अजय कुमार और हेल्पर थाना बेलसाड निवासी अजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। बिहार के ही सोमू कुमार से पूछताछ जारी है। टीम में कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू मिश्र, आबकारी निरीक्षक अंजली शर्मा, अमित चौहान, चंद्रवीर, हुकुम सिंह आदि शामिल रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
