• Tue. Jun 30th, 2026

भाजपा जिलाध्यक्ष व पुलिसकर्मियों के बीच गहमागहमी से रुका मतदान

ByVijay Singhal

May 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में फर्जी वोटिंग और मतदाता सूची में नाम न होने के चलते कई केंद्रों पर प्रत्याशियों और ड्यूटी कर्मियों के बीच झगडे की नौबत आई। फोगलाश्रम के पास बने मतदान केंद्र पर निगम के पूर्व उप सभापति राधाकृष्ण पाठक और राजीव यादव के बीच फर्जी वोटिंग को लेकर कहासुनी हो गई। वहीं, कैलाश नगर में सत्यादेवी विद्या मंदिर में भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा और पुलिसकर्मियों के बीच गहमागहमी हुई। बताया जाता है कि जिलाध्यक्ष को मोबाइल फोन के साथ केंद्र में घुसने पर टोका तो वह आगबबूला हो गईं। देखते ही देखते पार्टी समर्थित लोग एकत्रित हो गए. इधर पुलिसबल भी बुला लिया गया। करीब 30 मिनट तक हंगामा होता रहा। इस कारण कुछ देर मतदान भी प्रभावित हुआ। शाम को डीएम पुलकित खरे और एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने इस केंद्र का दौरा किया। मतदान के दिन सुबह से मतदाताओं में खासा उत्साह नजर नहीं आया। रुक रुक कर मतदाता केंद्रों पर पहुंचे। विद्यापीठ इंटर कॉलेज के एक मतदेय स्थल पर दोपहर एक बजे तक सिर्फ 40 वोट पड़े जबकि यहां मतदाताओं की संख्या 450 से अधिक थी। इसी तरह श्रोतमुनि आश्रम में बने आधा दर्जन केंद्रों पर धीमी गति से मतदान हुआ।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.