हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में नगर निगम चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान के लिए पहुंचे सैकड़ों मतदाताओं को निराश होकर लौटना पड़ा, कई केंद्रों पर वोटर लिस्ट में उनके नाम नहीं थे। इस दौरान दर्जनों मतदाताओं की मतदान पर्ची और पहचान पत्र में भिन्नता के कारण पीठासीन अधिकारियों से नोकझोंक हुई। हजारीमल सोमानी नगरपालिका इंटर कॉलेज ने बनाए गए केंद्र पर सौ से अधिक मतदाता मताधिकार से वंचित रहे। मंजू सैनी और गीता सैनी ने वोटर लिस्ट में नाम न होने की शिकायत पीठासीन अधिकारियों से की तो उन्होंने दूसरे केंद्र पर जाने को कह दिया जबकि मतदाताओं का कहना था कि वहां भी लिस्ट में नाम नहीं है। इसी तरह कैलाश नगर स्थित सत्यादेवी सरस्वती विद्या मंदिर में अनेक लोग मतदाता सूची में नाम न होने के कारण वोट नहीं डाल पाए। निवासी गोपाल सक्सेना ने कहा कि उनके परिवार के 11 वोटों में से दो वोट नहीं थे, जबकि प्रधानी के चुनाव में सभी ने वोट डाले थे। ऐसी स्थिति केसीघाट और लोई बाजार स्थित केंद्र पर भी सामने आई। एक से दूसरे मतदान केंद्र जाने के कारण तमाम बड़ी संख्या में लोग वोट नहीं डाल सके और परेशान होकर घर लौट गए। अनाज मंडी में बने मतदान केंद्र पर पिछली बार 6000 वोट थे, जबकि इस बार 4000 रह गए। कई लोग ऐसे थे जो इसलिए वोट नहीं दे सकते क्योंकि मतदान पर्ची और पहचान पत्र में नामों में भिन्नता थी। वार्ड 51 के मतदाता राम कुमार ने बताया कि वोटर पर्ची में नाम रामप्रताप कर दिए जाने के कारण वह वोट नहीं डल सका। घरों से किसी तरह मतदान केंद्रों तक पहुंचे बुजुर्गों और दिव्यांगों में सुविधाएं न मिलने की नाराजगी देखी गई। 82 वर्षीय पुरुषोत्तम दास और कुसुमा बाई ने कहा कि उम्र के कारण चलने में दिक्कत थी, रिक्शा से मतदान केंद्र तक आए पर केंद्र के अंदर जाकर वोट डालने के लिए व्हील चेयर या अन्य कोई व्यवस्था नहीं थी। तमाम लोग बुजुर्गों को कंधे पर ले जाकर वोट डालकर आए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
