• Sun. Nov 29th, 2026

सुनिश्चित की जाए वैश्य समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी : डॉ. सुमंत

Byvijay.singhal1233

Jun 22, 2023
Spread the love
मथुरा। कोसीकलां में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज देश एवं समाज की रीढ़ की भांति कार्य करता है। अब समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी तय करने का समय है। लोकसभा चुनावों से लेकर सांगठनिक पदों में भी इसे सुनिश्चित किए जाने की उनकी मांग परिषद जोर शोर से उठाएगा। डॉ. सुमंत बुधवार शाम परिषद के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में 17 मेयर में से सात मेयर वैश्य समाज से हैं। संदेश साफ है कि अगर वैश्य समाज के प्रत्याशियों को टिकट मिलेंगे तो जीत निश्चित है। 2024 के लोकसभा चुनावों में अधिक से अधिक हिस्सेदारी रहे। पार्टी संगठन में भी हिस्सेदारी की हमारी मांग है। उन्होंने कहा कि विदेशी कंपनियों वाल मार्ट, अमेजन, फिल्पकार्ट फुटकर व्यापार में कूद पड़ी हैं। जिससे स्थानीय बाजार प्रभावित हुए हैं। यदि खुदरा व्यापार जिंदा रहेगा तो व्यवसाय जिंदा रहेगा। विदेशी कंपनियों का पैसा विदेश जा रहा है। हमारी मांग है कि ऑनलाइन खुदरा व्यापार पर जीएसटी 28 फीसदी की जाए ताकि इन व्यापारों पर लगाम लग सके। उन्होंने कहा कि जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के बीमा की राशि दस लाख किए जाने एवं बिना पंजीयन के व्यापारियों को भी बीमा का लाभ दिए जाने की मांग की। केंद्र सरकार से भी बीमा के लाभ की मांग की है। उन्होंने बताया कि 28 जून को भामाशाह जयंती है। प्रदेश भर में मनाई जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.