• Thu. Jul 2nd, 2026

सांसद पहुंचीं मथुरा, सीएम की सभा में होंगी शामिल

ByVijay Singhal

Jun 22, 2023
Spread the love
मथुरा पहुंचीं सांसद हेमामालिनी बृहस्पतिवार प्रातः 10:30 लायंस क्लब वृंदावन द्वारा आयोजित भजनाश्रम आश्रम में निवासरत वृद्ध महिलाओं एवं अनाथ बच्चों के लिए वेन का लोकार्पण करेंगी। प्रातः 11.30 बजे ओडिसी नृत्यांगना मोम गांगुली व साथी कलाकारों द्वारा मोहिनी अट्टम नृत्य की प्रस्तुति अक्षय पात्र मंदिर में कार्यक्रम में उपस्थित होंगी। दोपहर 12.00 बजे डॉ. उषा राजेंद्र पेंसिया द्वारा संपादित एवं लिखित ग्रंथ दिव्य गर्भ संस्कार विज्ञान का अक्षय पात्र मंदिर में कृर्ष्णापण करेंगी। 23 जून को प्रातः 11:00 बजे आरियाना वैल नेस, राधिका बिहार में कलाश्री अकादमी के तहत आर्ट हाउस प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी। दोपहर 12:30 बजे सोनई स्टेशन के पैदल उपरिगामी पुल का उद्घाटन करेंगी। 24 जून को मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.