हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रिफाइनरी थाना क्षेत्र के गांव करनावल से लेकर कदंब विहार कॉलोनी तक जहां शाम ढलते ही ट्रैक्टर-ट्राॅली की आवाज गूंजती थी, वहीं पुलिस की गाड़ियों के सायरन की आवाज सुनाई दे रही थी। शुक्रवार की रात दबंगों ने गांव गौशाला में अनुसूचित जाति की दुल्हन बनीं दो बहनों को पीटा था। इसके बाद दुल्हन के परिजन और बरातियों को पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने गांव में पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ितों को हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। गौशाला एवं करनावल गांव में तो खामोशी छाई हुई है, लेकिन आसपास के लोग आरोपियों के इस दुस्साहस से नाराज हैं। गांव से कुछ दूरी पर स्थित कॉलोनियों में भी मारपीट और बरात लौटने की घटना की चर्चा लोग करते रहे। लोगों में चर्चा रही कि इस तरह का वारदात नहीं होनी चाहिए थी। बेटी किसी भी जाति की हो उसके साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस गांव में तैनात घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस ने गांव के ही एक मंदिर के पास अपना डेरा जमा लिया है। पूरे दिन पुलिसकर्मी गांव में आने वाले संदिग्धों पर नजर रखे थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
