हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां थाना के अंर्तगत पड़ोसी द्वारा अपनी दीवार पर बिजली का तार लटकाने की मना करने पर आरोपियों ने घर पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। घटना में युवक और महिला घायल हो गए। गांव फालैन में पड़ोसी युवक जसराम ने लक्खो की दीवार पर बिजली का तार लटका रहा था। लक्खो ने बताया कि पूर्व में कई बार आरोपियों द्वारा तार लटकाया गया। जिससे करंट आने से पशु मर गए। आरोप है कि मना करने पर जसराम, दिगंबर, धनीराम, रन्नो ने महिलाओं के साथ मिलकर लाठी-डंडों से घर पर हमला बोल दिया। घर में पत्नी सेववती एवं भाई कमल अकेला था। आरोप है कि धारदार हथियारों के हमले से कमल व सेववती घायल हो गए। हमलावर पथराव करते हुए भाग गए। प्रभारी निरीक्षक अजित सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। इधर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में पड़ोसी से अवैध कारोबार की मना करना भारी पड़ गया। आरोपी ने पड़ोसी के घर में घुसकर महिलाओं को पीटा व पथराव किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला निवासी युवक का कहना है कि उनके पड़ोस में रहने वाला युवक अनैतिक कार्यों को अंजाम दे रहा है। कई बार कारोबार को बंद करने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माना। इसकी शिकायत कई दिन पूर्व पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि रविवार की दोपहर में कारोबार को बंद करने की कहा तो वह उत्तेजित हो गया।बआरोपी ने अपने घर की महिलाओं को साथ लेकर उनके घर में घुस आए। घर में मौजूद पुत्रवधू को लाठी-डंडे से पीटा। इतना ही नहीं आरोपी ने घर पर पथराव कर दिया। जिससे एक महिला को चोट आई। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
