हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नरहौली में उपद्रव के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। घटना के बाद से ही पुलिस की कई टीमें तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हैं। करीब 100 वीडियो और तीन दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से उपद्रवियों की शिनाख्त की जा रही है। मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच करेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। वीडियो में जिन लोगों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं, उनकी शिनाख्त (पहचान) कराई जा रही है। पहचान की प्रक्रिया पूरी होते ही पुलिस की टीमें दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार करेंगी। इधर, बवाल के तीसरे दिन भी क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा है। पुलिस ने अपनी तरफ से दोनों पक्षों के 15 नामजद समेत कुल 31 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट या अफवाह नहीं फैलाने की अपील की है। एसपी क्राइम श्वेता यादव का कहना है मामले की जांच क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
