• Sat. Nov 1st, 2025

बलदेब में हत्यारों की गिरफ्तारी को पुलिस की दबिश

ByVijay Singhal

Nov 2, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव में दिनदहाडे़ खेत पर किसान योगेंद्र पांडेय की निर्मम हत्या कर दी थी। हत्यारे मौके से भाग गए थे। मृतक के भाई केदार ने 6 नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बलदेव पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। बलदेव के मोहल्ला चौथाई, होली रोड निवासी योगेंद्र पांडेय दोपहर में खाना खाकर नहर स्थित बांध के पास खेत पर पहुंचे थे, घात लगा कर बैठे आधा दर्जन बदमाशों ने हथियार से हमला बोल दिया। मौके पर योगेंद्र की मौत हो गई। भाई केदार ने बलदेव निवासी धर्नीधर, राजेंद्र, दयाशंकर, बालकिशन, खायरा निवासी मुकेश, भगवत के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस छाता के खायरा में दबिश दी लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। मृतक के परिजन का कहना है हत्यारों ने प्लानिंग से हत्या को अंजाम दिया। बलदेव पुलिस जिन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, उनकी कॉल डिटेल के माध्यम से छानबीन करने में जुटी है। थानाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने बताया मृतक के गंभीर चोट व अधिक खून बहने के कारण मौत हुई है।
पुलिस सुरक्षा में शव घर पहुंचा। बलदेव पुलिस की सुरक्षा में मृतक योगेंद्र पांडेय का शव पीएम के बाद घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। हर ओर रोने बिलखने की आवाज से सभी की आंखों में अश्रुधारा बह निकली, बेटा, बेटियों व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी बार-बार बेसुध हो जाती। शव की अंत्येष्टि खडैरा घाट पर हुई, मुखाग्नि पुत्र देवेंद्र पांडेय ने दी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.