• Wed. Nov 4th, 2026

व्रन्दावन केसी घाट से मांट जा रही नाव अनियंत्रित होकर पलटी

Byvijay.singhal1233

Nov 2, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में केसी घाट वृंदावन से मांट जा रही नाव बीच नदी में अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव पलटते ही उसमें सवार 25 से अधिक लोगों में चीख-पुकार मच गई। मांट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में स्टीमर की मदद से नाव सवार सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

नाव पलटने से एक बाइक व एक स्कूटी पानी में डूब गई, जिनको बाद में पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस और लोगों ने तत्परता न दिखाई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। मंगलवार को देर शाम वृंदावन के केसी घाट से एक नाव 25 से अधिक लोगों को लेकर मांट की तरफ जा रही थी। बीच यमुना नदी में अचानक नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव में सवार सभी लोग नदी में गिर गए। वे बचाने के लिए चीख-पुकार मचाने लगे। नाव पलटी देख स्टीमर सहित गोताखोर मौके पर पहुंच गए। पानी में गिरे लोगों को स्टीमर में चढ़ा कर सुरक्षित निकाला गया। मौके पर मांट थाना प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी पहुंचे गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। काफी देर बाद नदी में डूबी बाइक व स्कूटी को बाहर निकाला गया।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.